एक दिन के लिए रोकी

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। 3 मई को मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के पूर्वानुमान को देखते हुए पुलिस महानिदेशक के आदेश पर केदारनाथ यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है।पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। पहले से ही मौसम का विभाग का 2 व 3 मई का अलर्ट था। ऐसे में बुुधवार को केदारनाथ में रूकना संभव नहीं है। इसलिए, श्रद्घालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से शत-प्रतिशत यात्रियों को रोका जाएगा। जबकि ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार अपराह्न बाद ही यात्रा रोक दी गई है। उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वह फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं, वह भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी पुलिस द्वारा हजारों यात्री रोके दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को यात्रा का आवागमन बंद करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि सीमावर्ती जनपदों से भी यातायात रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *