सरकार मिलेट्स उत्पाद दोगुना करने को कृतसंकल्पित : जोशी
जनमंच टुडे। देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार वर्ष 2025 तक मिलेट्स के उत्पादन को दोगुना करने के लिए संकल्पित। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में “उत्तराखंड मिलेट मिशन” शुरु कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय योजना के अंतर्गत हर राशनकार्ड पर एक रुपये में एक किलो मंडवा मिलेगा। जोशी ने कहा कि मिड डे मील में झंगोरा दिया जाएगा और योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए किसानों से अच्छे दामों पर मंडवा खरीदा जाएगा। यह बात आज देहरादून के मांडूवाला स्थित एक विवि में मिलेट वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ‘श्री अन्न’ योजना के अंतर्गत मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि, दुनिया स्वस्थ रहे और किसान मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तभी तो मांग और पैदावार बढ़ेगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी मोटे अनाज के फायदे नहीं जानती है। खासतौर से शहरों में रहने वाले मोटे अनाज यानी मिलेट्स के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये ऐसा सुपरफूड है, जो प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन समेत अनेक पोषक तत्वों से भरा है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की श्री अन्न योजना के अंतर्गत मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि, दुनिया स्वस्थ रहे और किसान मजबूत हो। उन्होंने कहा कि मिलेट्स के प्रचार, प्रसार के लिए देहरादून में 13 से 16 मई तक 4 दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम मिलेट्स के उत्पादन दोगुना करेंगे इसके लिए प्रदेश सरकार लगातर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने मिलेट्स द्वारा निर्मित पकवानों की प्रतियोगिता व स्टॉल का अवलोकन किया।
