आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखण्ड का लाल शहीद

जनमंच टुडे। डेस्क। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए है। इस मुठभेड़ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए  उत्तराखण्ड के चमोली जिले का कमांडो भी वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इस  मुठभेड़ में  दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए,थे जबक‍ि  आतंकियों से लोहा लेते हुए घायल हुए तीन जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए । मुठभेड़ में कई आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है। राजौरी में देश की रक्षा करते हुए उत्तराखण्ड के एक जवान भी देश के लिए शहीद हो गए हैं। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव के रहने वाले 9 पैरा में कमांडो रुचिन सिंह रावत, पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत शहीद हो गए। जिला प्रशासन ने उनके शहीद होने की जानकारी दी है। जवान के शहीद होने का समाचार मिलते हीपूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रूचिन अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *