काश्तकारों को समय पर बीज उपलब्ध कराएं
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अदरक, हल्दी, आदि के बीज काश्तकारों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। मंत्री ने बीज वितरण में देरी इर काश्तकारों को नुकसान न हो इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को काश्तकारों को तुरंत बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए भी कहा कि किसानों को कृषि से सम्बंधित बीज, उपकरण इत्यादि में आ रही परेशानी का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही। मंत्री ने कहा बीज फल पौध किसान की आत्मा होती है, किसानों के हितों के लिए लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नही की जायेगी।
