प्रदेश के किसानों के लिए मील का पत्थर होगी ‘श्री अन्न’ महोत्सव : जोशी

जनमंच टुडे।देहरादून। प्रदेश में कल से 16 मई तक होने वाले चार दिवसीय उत्तराखण्ड ‘श्री अन्न’ महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को आज यह जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा और सरकार ने मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए इस वित्त वर्ष के लिए 73 करोड़ रूपये की व्यवस्था की है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसान मोटा अनाज का अधिक उत्पादन करे, ताकि उनकी आर्थिकी और मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि कल से देहरादून में होने वाला ‘‘श्री अन्न‘‘ महोत्सव राज्य के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार मोटे अनाज के प्रचार के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के प्रस्ताव को मानकर वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मिलेट फसलों को श्री अन्न के रूप में पहचान दी गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी श्री अन्न फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी  में मुख्यमंत्री आवास व मार्च में गैरसैंण  विधानसभा सत्र में मिलेट भोज का आयोजन किया गया। वही 25 अप्रैल से 3 मई तक कृषक महोत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के सभी न्याय पंचायतों के स्तर पर कृषक रथ के माध्यम से राज्य के मोटे अनाज का भी प्रचार-प्रसार किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री अन्न महोत्सव का उद्देश्य मोटा अनाज से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं इनके महत्तवता का आम जनमानस के मध्य प्रचार करना है। कृषि मंत्री ने कहा चार दिवसीय इस महोत्सव में राज्य में मिलेट्स की  संभावनाओं पर मंथन किया जायेगा और जो मंथन से जो भी निकलकर आएगा उसे  धरातल पर उतराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में  134 स्टॉल लगाये जायेंगे। समेत कई संस्थाएं और विवि हिस्सा लेंगे। साथ ही मिलेट से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। इस कार्यक्रम में  देशभर के लगभग 10000 कृषकों द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से प्रतिभाग कराया जा रहा है एवं इण्डियन इन्स्टिटयूट ऑफ मिलेट रिसर्च ऑफ हैदराबाद, प्रदेश के सरकारी एवं गैर-सरकारी कृषि विश्वविद्यालय / कालेजों के विद्यार्थियों, ग्राम्य विकास के कृषक समूहों, प्रमुख होटल व्यवसायी, स्टार्टअप आदि द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्री अन्न महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे । इसमें  प्रसिद्ध लोक कलाकार नरेन्द्र नेगी, सौरभ मैठाणी, प्रीतम भरतवाण, माया उपाध्याय सहित कई कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। इसके अतिरिक्त अनन्त गोपाल संगीत मंच एवं पर्वतीय रंगमंच, पौड़ी द्वारा मिलेट पर नाट्य मंचन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया जायेगा। मंत्री ने कहा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज ( मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों द्वार मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। श्री अन्न महोत्सव में 13 मई को मिलेट फसलों पर तकनीकि सत्र भी आयोजित किया जायेगा। तथा 14 मई को मिलेट फसलों के सम्बन्ध में उद्यमिता सत्र आयोजित किया जायेगा और 15 मई को ग्राम्य विकास विभाग / एनआरएलएम से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। तथा 16 मई को कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरीशंकर, सिद्दार्थ अग्रवाल, जोगेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *