उत्तरांचल महासंघ ने स्कूल को दिए कंप्यूटर

जनमंच टुडे। नई टिहरी। उत्तरांचल महासंघ मुंबई ने  आज टिहरी गढ़वाल के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के  कोटि फैगुल क्षेत्र के दूरस्थ गांव द्वारी के सरस्वती इंटर कॉलेज को  निःशुल्क कंप्यूटर और प्रोजेक्ट  उपलब्ध कराए । महासंघ की इस पहल का क्षेत्र की जनता ने सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ महासंघ की अध्यक्ष आनंदी गैरोला  विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पारेश्वर प्रसाद बडोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर श्रीमती गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड से लगातार पलायन होता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है। पलायन को रोकने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि महासंघ पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए अपने स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रही है। साथ ही दूरस्थ स्कूलों के छात्रों को तकनीकी ज्ञान से रूबरू कराने का भी प्रयास कर रही है, ताकि छात्रों को आगे चल कर कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। श्रीमती गैरोला ने कहा कि हमारे संघ के सदस्य पहाड़ की छिपी हुई प्रतिभाओं को उभार कर उन्हें मंच देने का भी प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने के लिए पहाड़ों में रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। उत्तरांचल महासंघ की अध्यक्ष आनंदी गैरोला ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा  मुहैया कराना और कामकाजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर शुरू करना है। उत्तरांचल महासंघ के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की नई पहल शुरू की जाए,ताकि पलायन पर रोक लग सके। उत्तरांचल महासंघ के द्वारा तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोजेक्ट और कंप्यूटर प्रदान करने पर स्कूल परिवार व क्षेत्रीय जनता ने उत्तरांचल महासंघ का आभार जताया।  क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा देवी ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार किसी संस्था ने सराहनीय कार्य किया है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कंप्यूटर  प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को कंप्यूटर का ज्ञान होने से उनके भविष्य की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से निरंतर पलायन  के चलते स्कूलों  में बच्चों की संख्या कम हो रही है, वही गांव खाली हो रहे हैं, हमें मिलकर पलायन को रोकने के उपाय खोजने होंगे।  इसके लिए स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं को प्रयास करना होगा। उन्होंने आनंदी गैरोला और उनकी टीम को  स्कूल को कम्प्यूटर प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा आगंतुक एवं उपस्थित में समूह का स्वागत गान किया गया।कार्यक्रम में गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की बालिकाओं ने मुंबई से आए हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़वाल की लोक संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा में बेहतरीन प्रस्तुति देने पर  संघ परिवार ने  बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई । इस मौके पर उत्तरांचल महाससंघ मुंबई की अध्यक्ष  आनंदी गैरोला, हरिपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष  विजय पंचोली, उपाध्यक्ष लक्ष्मी घड़ियाल, संगठन मंत्री जयानंद , अशरफी ध्यानी , स्नेह लता ,  मनमोहन सिंह , सुमित्रा बिष्ट, उर्मिला धारणी,  कुसुमलता गुसाईं , कृष्णा देवी गैरोला, अध्यक्ष अभिभावक संघ देवी प्रसाद गैरोला,  सत्यप्रकाश डांडिया , अभिषेक गैरोला भीम भीमराव गैरोला, लक्ष्मी प्रसाद,  प्रमिला बिष्ट, चिंतामणि , पारसमणी, भगवती प्रसाद,  श्रीराम सेमवाल, ज्योति प्रसाद, राकेश बेलवाल, देवेंद्र भाई, कृष्णा देवी, सुनीता देवी, मृदुला देवी,  भरत लाल समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  संचालन प्रकाश चंद्र  सेमवाल ने किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *