उत्तराखण्ड के छात्रों का देशभर में जलवा
जनमंच टुडे। देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानि की आईसीएसई, आईएससी ने दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र आदि गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की। 12वीं की स्टेट मेरिट लिस्ट में देहरादून के छह छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें दो छात्राओं ने उत्तराखंड में पहला, दो छात्राओं ने दूसरा व दो छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शिवालिक नेशनल स्कूल के छात्रों ने भी 10वीं और 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल की दिव्यांसी अग्रवाल ने 12वीं में 97.5 फीसद अंक हासिल किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। तीस्ता द्विवेदी (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहीं। नंदिनी जालान (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहीं। हिमांशी गुप्ता (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं। समृद्धि सेठी (ब्राइटलैंड्स स्कूल) 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं। हर्षवर्धन सैनी (समरवैली स्कूल) 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रहे। वैभव बर्थवाल (ब्राइटलैंड्स स्कूल) 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रहे। 12 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।
