विकास कार्यों की खामियों को तत्काल दूर करें : महाराज

जनमंच टुडे।बागेश्वर। पर्यटन,पंचायतीराज, लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने आज बागेश्वर में  विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में चल रही खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।  जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लें और उन्हें तत्काल दूर करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी कर्मचारी,अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए काबीना मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में पर्यटन को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गंगोत्री और यमुनोत्री का विकास किया गया है उसी तर्ज पर सरयू के उदगम स्थल का भी चहुंमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरयू के उदगम स्थल की जानकारी बहुत कम लोगों को है। सरकार इसके लिए प्रचार करेगी, ताकि लोगों को पता चल सके कि सरयू का उदगम उदगमबागेश्वर में है। इसलिए सरयू के उदगम स्थल के विकास को तेजी से बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिंडारी ग्लेशियर के मार्गो का भी विकास किया जाएगा। इसे देखते हुए सरकार ने पिंडारी ग्लेशियर को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किया है। महाराज ने कहा की गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में भगवती मंदिरों के विकास के लिए  रोडमैप तैयार किया गया है । एवं दोनों  क्षेत्रों में 12-12 प्रमुख मंदिरों को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बागनाथ मंदिर को प्रसाद योजना के तहत रखा गया है, जिससे बागनाथ मंदिर को भव्य आकर्षक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है आने वाले कुछ समय में उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में बुलन्दियों पर होगा। उन्होंने बताया गया कि  हाईवे में बने हो रहे गड्ढों और अन्य समस्याओं के लिए नही एप तैयार किया गया है जो  जनता की समस्याओं के त्वरित  समाधान के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा की  इस  एप का लोकार्पण 18 मई को किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *