कैलाश के लिए रवाना हुई मदमहेश्वर की उत्सव डोली

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शनिवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने पर ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रो से विदा किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की। विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए 22 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी और भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें।

शनिवार को ओकारेश्वर मन्दिर में मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी बागेश लिंग ने बह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटि – देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा हक – हकूकधारी गांवों के ग्रामीणों ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का विशेष कर आरती उतारी। केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी बागेश लिंग को पगड़ी व अचकन पहनाकर छह माह मदमहेश्वर धाम में पूजा करने का संकल्प दिया। ठीक 7 बजकर 30 मिनट पर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर की तीन परिक्रमा की तो ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती उतारकर विदा किया।भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होने पर विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं, भक्तों की जयकारों व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों से क्षेत्र का वातावरण गुजायमान हो उठा। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली डगवाडी, ब्राह्मण खोली, मंगोलचारी, सलामी, फापज, मनसूना, बुरुवा राऊलैंक, उनियाणा सहित विभिन्न यात्रा पडावो पर भक्तों को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंची। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के आगमन पर रासी के ग्रामीणों सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने अर्ध्य लगाकर मनौती मांगी। रविवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी।

इस मौके पर डा, केदार लिंग, टी गंगाधर लिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह नेगी, प्रधान बीर सिंह पंवार, सरोज भटट्, कुन्ती नेगी, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, डोली प्रभारी दीपक पंवार, दिवारा यात्रा प्रभारी राकेश नेगी, भण्डारी मदन पंवार, शिव सिंह रावत, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट्, भगवती प्रसाद भटट्, देवानन्द गैरोला, दरवान सिंह पंवार, शिवम कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा भटट्, सुन्दर सिंह पंवार, फते सिंह पंवार, रमेश चन्द्र सेमवाल, राजीव गैरोला,विजय पंवार,महेश बर्तवाल, सतीश भटट्, प्रमोद नेगी, दिवाकर डिमरी, प्रीति पंवार, थानाध्यक्ष राजीव चौहान सहित मन्दिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी, हक – हकूकधारी गांवों के ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *