फेल छात्र 20 जून से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जनमंच टुडे। देहरादून। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा के लिए 20 जून से पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा जाएंगे। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा में हाईस्कूल में दो विषय में अनुत्तीर्ण और इंटर में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र फार्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क नकद विद्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
