मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी विकास योजनाओं की सौगातें
जनमंच टुडे।चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले में 50 करोड 54लाख 50 हजार रुपये रुपये की लागत से बन रही 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास किया। चम्पावत विधायक के रूप में अपने 1 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उड़ीसा में हुए रेल हादसे में दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की व सभी के साथ मिल कर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि चम्पावत पूरे प्रदेश के लिए मॉडल रोल बने तथा यहां पर संचालित विभिन्न योजनाएं प्रदेश भर में लागू हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है ताकि उत्तराखंड 2025 तक देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है । जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने विधायक के रूप में विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के साथ ही चंपावत जिले में भी विभिन्न योजनाओं को पटल पर रखा हैउन्होंने कहा कि हर वर्ग को आगे लाने के कार्य किये जायँगे । आदर्श चम्पावत से आदर्श राज्य बनेगा उन्होंने कहा कि हमारे साथ विभिन्न चुनोती आए जिस्से ह्नमने निपटाए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड के विकास के लिए सहयोग किया है । उन्होंने कहा कि समान नागरिकता कानून, धर्मांतरण स्मार्ट ब्लाक स्मार्ट स्कूल आदि अन्य राज्य भी अपना रहे है । मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया व स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रशंसा भी की । इस अवसर पर गौरलचौड़ मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी भी दी गई। विकास पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया । इस अवसर पर चम्पावत एसएसजे परिसर को मॉडल परिसर बनाने, कोली ढेक झील में रिग रोड़ व पेयजल वितरण करने चम्पावत में सीवर लाइन का निर्माण करने विभिन्न सड़कों का निर्माण करने सहित आधादर्जन से अधिक घोषणाएं की ।
