खराब मौसम के कारण रोकी केदारनाथ की यात्रा
जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। खराब मौसम के कारण केदारनाथ जाने वाले यात्री को अगले आदेश तक सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। आज सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4 हजार 9 सौ 53 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है, लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक दिया गया है। केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि दस दिनों से यात्रियों की संख्या कम हो गई है।
