मुख्य सचिव संधु 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्य सचिव एस एस  संधु 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. संधु जुलाई 2021 में मुख्य सचिव बने थे। उस समय में डॉ. संधु एनएचएआई के अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने डॉ. संधु को उत्तराखंड के लिए रिलीव किया था । डॉ. संधु को प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण एवं बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की जिम्मेदारी दी है। अभी इन दोनों परियोजनाओं का काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए उन्हें सेवा विस्तार  दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *