सब्जियों में लगा महंगाई का ‘तड़का’
जनमंच टुडे। देहरादून। देहरादून में सब्जियों के दाम आसमान पर है, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मौसमी सब्जियों की कीमत भी आम आदमी के बजट से बाहर होती जा रही है। मौसमी सब्जियों की कीमत इतने ऊँचाई पर है कि वह आम आदमी के बजट से बाहर है। दून शहर के बाजारों में सब्जियों की कीमत पिछले कुछ दिनों में जिस तेजी से बढ़े हैं, कुछ दिन पहले बाजार में 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। 25 से 20 रुपये किलो बिक रही है। वहीं 10 रुपये किलो बिकने वाला बैंगन अब 30 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। वही मौसमी सब्जी तोरई, 30 , लौकी,30, भिंडी,30,करेला 30, कददू 30,कटहल 40,परमल 60 रुपए किलो बिक रहा है। दून में अगर सब्ज़ियों के दामों पर नज़र डाली जाए तो गोभी 60, शिमला मिर्च 40, फ्रेंचबीन 60, आलू,30 से 20, भिंडी 30,अरबी 50,खीरा 30, मूली 20, नींबू 80 से 100, हरि मिर्च 80 से 100, पत्ता गोभी 40, अदरक 200 से 300, लहसुन 160, 200, मशरूम 100, लौकी 30, प्याज़ 20,25, कटहल 60, परवल 80, मटर 60 रुपए किलो बिक रहा है, वही पालक 10, 20 रुपए/ गड्डी बिक रही है। वही फलों की बात करे तो आम 100 के तीन किलो, 2 किलो बिक रहा है। केला 40, पपीता, 50, जामुन 200, 300 रुपये किलो बिक रहा है। अनार 70,100 रुपये किलो बिक रहा है। ग्राहकों के अनुसार शहर के हर हिस्से में सब्जियों के दाम अलग अलग है, कहीं पर टमाटर 100 तो कही पर 120 रुपये किलो बेचा जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार सब्जियों की आवक कम होने से महंगी हुई है, जबकि ग्राहक दुकानदारों पर मनमानी जा आरोप लगा रहे हैं।
