कांवड़ यात्रा शुरू, भोले के जयकारों से गूंजा हरि नगरी

जनमंच टुडे। हरिद्वार। आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है जो 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी यरह से शतर्क हो गई है । जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल  और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने  आज गंगा पूजन कर कांवड़ मेले  की औपचारिक शुरुआत की । कांवड़ यात्रा शुरू होते ही देशभर के शिवभक्तों का देवभूमि पहुँचना शुरू हो गया है। शिवभक्त देवभूमि से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं । जिलाधिकारी गर्बयाल ने बताया कि आज गंगा पूजन के साथ मेले की शुरुआत हो गई है । उन्होंने बताया कि  कावड़ियों की सुविधा के लिए  हर जगह व्यापक प्रबंध किए गए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मेले के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा चुका है तथा सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है । उन्होंने कहा कि यातायात प्लान समय एवं परिस्थिति के अनुसार लागू किया जाएगा । वही ऋषिकेश, , देवपर्याद के साथ ही कावड़िये गंगोत्री धाम  गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *