पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का संरक्षण जरूरी : चौधरी

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। हरेला पर जवाड़ी-दरमोला-रौंठिया-घेंघड़ मोटर मार्ग पर विभिन्न प्रजाति के 300 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, सीडीओ नरेश कुमार, डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने पौधारोपण करते हुए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। सीडीओ नरेश कुमार ने बताया कि जनपद में 15 अगस्त तक 2.5 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में जवाड़ी, दरमोला महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ ही लोक कवि जगदंबा चमोला, ओपी सेमवाल और पुरूषोत्तम भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, ग्राम प्रधान ग्राम जवाड़ी पार्वती नौटियाल, ग्राम प्रधान संत लाल, डीडीओ अनीता पंवार, सीईओ विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी आदि थे। उधर, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, जखोली, बसुकेदार में भी हरेला पर्व मनाया गया। जनपद में एचडीएफसी बैंंक ने भी प्रशासन व वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से हरेला पर्व पर पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *