पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

जनमंच टुडे। नैनीताल। कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात को हुए हादसा में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकी 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को  हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार नैनीताल कालाढूंगी  मार्ग पर रविवार देर रात को पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।  कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से  नैनीताल घूमने आये  थे। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और कार सवारों को खाई से  निकालकर सड़क तक पहुंचाया।हादसे में कार सवार  राहुल(27) और  राजीव (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय आकाश(22), 52 वर्षीय प्रेमचंद(55), 50 वर्षीय अरुणा(25), 25 वर्षीय शालू (25) और ढाई वर्षीय शालू  घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *