गुलदार ने बनाया वृद्धा को निवाला
जनमंच टुडे। पौड़ी। जिले के रिखणीखाल प्रखंड में पशुओं के लिए घास लेने जंगल गई वृद्धा को बाघ/गुलदार ने मार डाला। खोजबीन करने पर ग्रामीणों कक जंगल मे वृद्धा का अध खाया शव ब्रसमद किया गया। बाघ के चहलकदमी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम झरत निवासी विशम्बरी देवी(70) कालागढ़ प्रभाग के अदनाला रेंज के अंतर्गत लगे जंगल मे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब देर तक वह जंगल से नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश की। इसी दौरान ग्रामीणों को जंगल मे वृद्धा का अध खाया शव बरामद किया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तुरन्त प्रशासन और वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
