उफनाती गदेरे की चपेट में बहा मजदूर

जनमंच टुडे। नई टिहरी। भारी  बारिश के चलते उफान पर आए गदेरे के चपेट में आकर एक मजदूर बह गया।  घनसाली, भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू-गंगी मोटर मार्ग पर पयाणी गदेरे में एक नेपाली मजदूर बह गया है। मजदूर की तलाश में एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन मजदूर का पता नहीं चल पाया । एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि घुत्तू-गंगाी मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर मलबा हटाने के लिए नेपाली मजदूर काम पर रखे गए है।  नेपाली मजदूर तेज बहादुर (25) पुत्र भगत बहादुर हाल निवासी देवलंग अपने साथी हनुमान बहादुर के साथ पयाणी नामे तोक में पानी भरने गया था। गदेरे को पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह उफनते गदेरे में बह गया। हनुमान बहादुर ने इसकी सूचना अन्य साथियों को दी। सूचना पर राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम पयाणी पहुंची। गदेरे में मजदूर की तलाश में रेस्क्यू किया गया, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *