गौरीकुंड हादसे में लापता 2 और लोगों के शव मिले
जनमंच टुडे।रुद्रप्रयाग। विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप हुए भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों में से 2 और के शव रेस्क्यू टीम को बरामद हुआ । 3 शव पहले ही बरामद हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाये जा रहे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के 7वें दिन लापता चल रहे 20 लोगों में से एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 5 व्यक्तियों के शव बरामद हो चुके हैं। शेष 18 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थी । हादसे में दुकानों में रह रहे 23 लोग बह गए थे।
