दल में अनुशासन कतई बर्दाश्त नहीं होगी: ऐरी
जनमंच टुडे। देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में आज दल की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। बैठक में दल के17 सितम्बर को होने वाले द्विवार्षिक महाधिवेशन के साथ ही बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में संरक्षक मण्डल के अलावा समस्त केंद्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय महामंत्री, मिडिया प्रभारी समेत दल के सभी प्रवक्ताओं सहित सभी जिलाध्यक्ष ने हिस्सा लिया । बैठक में ऐरी ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव को दल एकजुट होकर दमदार तरीके से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव के लिए अर्जुन देव दल के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी शत प्रतिशत भूमिका का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जल्द ही कमेटियों का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दल में अनुशासन सर्वोपरी है ऐरी ने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी के लिए समान मापदंड किये जायेंगे।
इस अवसर पर दल के संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार , सुरेन्द्र कुकरेती , ए पी जुयाल, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, महेन्द्र रावत, सरिता पुरोहित,पंकज व्यास,ब्रिज वीर चौधरी,पूरण सिंह कठेत,शांति भट्ट,प्रताप कुंवर, विजय बौड़ाई, मोहन सिंह असवाल,डी डी शर्मा, सुंदर लाल सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा,पूरण सिंह कठेत देवे श्वर भट्ट,रमा चौहान,केंद्र पाल तोपवाल,बिजेंद्र रावत, गणेश काला, राजेंद्र बिष्ट, विपिन रावत, अशोक नेगी, मोहित डिमरी, डॉ पंकज पैन्यली, सोमेश बुढ़ाकोटी,रमेश थलाल,ब्रिज मोहन सजवाण, प्रमोद काला, पंकज उनियाल, लुशुन तोड़रिया, अनिल थपलियाल धर्मवीर नेगी, प्रीति थपलियाल आदि उपस्थित थे।
