बागेश्वर के रन में

जनमंच टुडे। देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद रिक्त हुई  बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए  भाजपा, समाजवादी पार्टी और उक्रांद ने अपने, अपने उम्मीदवारों को रन में उतार दिया है। बागेश्वर के रन में कौन जीत का सेहरा पहनेगा जनता इसका फैसला  5 सितंबर को करेंगे।  बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव  बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती होगी । पांच सितंबर को होने वाले चुनाव में 172 मतदान केन्द्रों पर  60 हजार पुरुष और 58 हजार 272 महिला मतदाता मतदान करेंगे। भाजपा समाजवादी पार्टी  के साथ ही उक्रांद ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है । चंदन नाम दास ने 2007 में यहां से विधानसभा का पहला चुनाव  लड़ा और विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद वे लगातार  इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे । 2022के  विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी रणजीत दास को 12 हजार 141 मतों से हराया था। भाजपा संगठन ने  दास के इस सीट पर दबदबा व सहानुभूति के चलते उनकी धर्मपत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा है।  वही  उत्तराखण्ड  क्रांति दल ने अर्जुन देव को जबकी सपा ने  को मैदान में उतार दिया है। वही आपसी कलह से जूझ रही कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।  काँग्रेस के लिए यह चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है और वह इस चुनौती से पर पाने के लिए फूंक, फूंक कर कदम बढ़ा रही है।  बागेश्वर विस उपचुनाव चुनाव दोनों पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बागेश्वर उप चुनाव में जहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर होगी, वहीं अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस के लिए खुद को साबित करने की सबसे चुनौती होगी।  दोनों पार्टियां इस उप चुनाव को जीत कर  प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव  और 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाना चाहती है। प्रदेश में अगर  विधानसभा उपचनावों की बात की जाए तो अब तक 14 बार विधानसभा उपचुनाव हो चुके हैं।इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस पार्टी  में ही मुख्य मुकाबला हुआ।  15 वें उपचुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा में ही मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा। उपचुनाव के नतीजों की  जाए तो तो अब तक हुए उपचुनाव में 13 बार सत्ता पक्ष को जीत हासिल हुई है, जबकि  2004 में हुए उपचुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल को जीत हासिल हुई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *