कांग्रेसियों ने किया स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन
जनमंच टुडे। घनसाली। घनसाली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और वीरांगनाओं को याद कर उन्हें नमन किया। जिला कांग्रेस ने भी स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के अध्यक्ष राकेश राणा ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम जो खुले में सांस ले रहे हैं वह अमर बलिदानियों, वीरांगनाओं की शहादत की बदौलत ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश की स्वाधीनता को बनाए रखने के लिए देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखे , देश में अमन और भाईचारा कायम रखे। भारतीय संविधान की डोर में बंधकर देश की रक्षा करें। यही हमारी उन स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों शहीदों वीरांगनाओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, ममता उनियाल, मीना शाह, अनीता रावत, पूर्व दायित्वधारी प्रवीण सिंह भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय गुनसोला, पूर्व दायित्वधारी सैयद मुशर्रफ अली, नरेंद्र रमोला, मुरारी लाल खंडवाला, ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, असद आलम , नवीन सेमवाल , मनीष कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह कोहली , रोशन नौटियाल, वीरेंद्र दत्त हरिकृष्ण मख्लोगा आदि थे ।
