देश को संपन्न और विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जिम्मेदारियों से कार्य करना होगा

  • सत्यप्रकाश ढौंडियाल

जनमंच टुडे। टिहरी । घनसाली । वन विभाग में आज भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर राजी अधिकारी आशीष नौटियाल झंडारोहण किया। इस मौके उन्होंने  कहा कि  हमें  देश के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निर्वहन करना होगा, ताकि हमारा देश संपन्न और विकसित राष्ट्र बन सके। उन्होंने कहा कि हमारे वीर  स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देकर  हमे आजादी दिलाई  है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने  देश के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए आजादी के लिए सतत और निरंतर लड़ते रहे और देश आजाद करवाया।  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरी माटी मेरा देश , हर घर पेड़ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की अगुवाई में  वन विभाग घनसाली ने भिलंगना रेंज में फलेंडा, बहेड़ा, जखनियाली , सेमल्थ ढाबसोड, 5 गांव में 375 चरापति और फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर आशीष नौटियाल, रेंजर भिलंगना, सुरेंद्र दत्त उनियाल ,डिप्टी रेंजर ,विजय पाल सिंह राणा वन दरोगा , मनोज रावत वन आरक्षी, केसर सिंह रावत डिप्टी रेंजर, शिव सिंह नेगी वासुदेव उनियाल, सुरजन सिंह पवार, सुदर्शन राणा, विक्रम सिंह कैंतुरा, कंटूरा रविंद्र असवाल, मनीषा ,शूरवीर सिंह, प्रकाशी देवी, प्रेमलाल राशिद आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *