शिक्षक की मांग को लेकर बीईओ से मिला प्रतिनिधि मंडल
सत्यप्रकाश ढौंडियाल
जनमंच टुडे। घनसाली।
लोदस की महिला /जन प्रतिनिधियों ने स्कूल में जल्द ही शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे और बीईओ भिलंगना को ज्ञापन सौंपा।आज लोदस ग्राम सभा के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजना देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने भिलंगना बीईओ ऑफिस पहुंची और ब्लाक शिक्षाधिकारी से बच्चों के भविष्य को देखते हुए अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था के साथ ही स्कूल के सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि 3 दिन के अंदर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोदस के लिए एक अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी । महिलाओं ने इस दौरान विद्यालय और बच्चों की सुरक्षा की भी मांग उनके समक्ष रखा । इस दौरान संजना देवी अध्यक्ष,ममता देवी, रजनी देवी ,विजोरा देवी, गुड़ी देवी ,पुष्पा देवी,फूल देई, मकानी सरिता, नवनीता, विजेश्वरी देवी आदि मौजूद रहीं।
