जोशीमठ में मलबे में दबकर दो की मौत

जनमंच टुडे। गोपेश्वर। कोटद्वार। चमोली जिले के  जोशीमठ के हेलग के पास देर रात को क्रशर प्लांट के पास एक मकान मलबे की चपेट में आने से  जमीदोंज हो गया। हादसे में मकान में रह रहे मजदूर दब गए। हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर मलबे में दबे लोगों को निकाल कर जोशीमठ अस्पताल पहुंचाया। उधर पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक के मोहनचट्टी में रिजॉर्ट हादसे के शिकार दो लोगों के शव को राहत एवं बचाव टीम ने मलबे से निकाला। आने लापता लोगों की खोजबीन लगातार जारी है। वही मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा,चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी भारी की संभावना जताई है।  मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *