व्यापरियों को परेशान होने की जरूरत नहीं : आर्य

    सत्य प्रकाश ढौंडियाल
जनमंच टुडे। घनसाली।  पूर्व भीमलाल आर्य पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पौखाल मार्केट को  उजड़ने नहीं दिया जाएगा। पौखाल  के व्यापारियों की बैठक में भीमलाल आर्य ने कहा कि जिन लोगों के नाम से भूमि दर्ज है या पट्टा है उन्हें किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने पौखाल को बचाने के लिए सभी से एक जुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि पौखाल की दुकानों का निर्माण कई दशक पहले हुए है। उन्हें आज कई सालों बाद प्रशासन उन्हें हटाने की कार्रवाई कर रहा जो की कतई ठीक नहीं।  बैठक में पूर्व तहसीलदार रूपसिंह नेगी ने कहा कि पोखल बाजार कि स्थापना 1958 जिस पर पीडब्ल्यूडी की सड़क 4 मीटर की चौड़ाई रही और सड़क लोक निर्माण विभाग के नाम पर नहीं है हमें ग्रामीण समुदाय के हक हकूक को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करना होगा।

इस दौरान पूर्व एमएलए भीमलाल आर्य , रूपसिंह नेगी रिटायर्ड तहसीलदार, गंभीर सिंह भण्डारी पूर्व प्रधान, कारण सिंह भंडारी,शीशपाल पूर्व प्रधान , रामी देवी प्रधान पोखल,विजय सिंह, उपेंद्र नेगी,चंद्रवीर नेगी, अनिता आदि जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *