पुलिस ने किया नदी में फंसी गायों का रेस्क्यू
- शिवांश कुंवर
टिहरी गढ़वाल/नैनबाग। उत्तराखंड पुलिस ने जान जोखिम में डालकर टापू में यमुना नदी में फंसे गोवंश का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैनबाग ने चौकी प्रभारी नैनबाग को लुधेरा पुल के समीप यमुना नदी के टापू पर दो गायों के फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची । नदी का जलस्तर अधिक होने से बीच टापू पर फंसी दो गाय नहीं निकल पा रही थी इसके बाद चौकी नैनबाग से प्रभारी चौकी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार व 112 इंचार्ज ASI रामवीर सिंह ct 41 मनेश्वर चौहान ने गायों के जीवन को बचाने के लिए विकासनगर से प्राइवेट राफ्ट एवं एड्वेंचर टीम को बुलाया और इसके बाद टीम राफ्ट के सहारे नदी में उतरी और बीच नदी पर फंसी दोनों गोवंश का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के इस कार्य का स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
