बेलगाम वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

जनमंच टुडे। पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे धमोड़ क्षेत्र में एक बेलगाम वाहन ने स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए साथ ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आज दो युवक स्कूटी से घाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरानपिथौरागढ़ से घाट की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बालाकोट थरकोट निवासी राहुल(19) पुत्र रविंदर के रूप में हुई है।  घायल की पहचान  योगेश(18) पुत्र हीरा निवासी ऐचोली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed