गांधी अस्पताल में शुरू होगा 100 बैड का डेंगू वार्ड
जनमंच टुडे।देहरादून। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने आज कोरोनेशन ग़ांधी जिला अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं जांची। गांधी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन्होंने अधिकारियों से 24 घण्टे में लगभग 100 बैड का डेंगू वार्ड शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांधी शताब्दी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए डेंगू वार्ड शुरू किया जाये। स्वास्थ्य सचिव ने गांधी अस्पताल में खुल ब्लड स्टोरेज सेंटर को पूर्णकालिक ब्लड बैंक में तब्दील करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि मरीजों को रक्त की कमी न हो।
