बागेश्वर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

जनमंच टुडे। बागेश्वर।  छह राज्यों की 7 विधानसभा सीट  उपचुनाव के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है।  मतदान के लिए मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथों पर जुटने शुरू हो गए। प्रदेश की बागेश्वर विधानसभा सीट पर रिमझिम बारिश के बीच मतदान शुरू हुआ।  पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी , त्रिपुरा की  धनपुर और बॉक्सनगर , केरल की पुडुपल्ली, झारखंड की डुमरी और उत्तर प्रदेश की  घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।  इन सभी सीटों पर  8 सितंबर को मतगणना की जाएगी।  बागेश्वर विधासभा के उप चुनाव के लिए सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केन्द्रों में वोट डालने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई।  जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।मतदान के लिए  बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 188 बूथ और 172 मतदाता केन्द्र बनाए गए हैं।  मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। विस सीट पर मतदान शान्ति पूर्ण ढंग से चल रहा है सुबह  से 11 बजे तक लगभग 23 फीसद मतदान  हो चुका है आवर जैसे, जैसे समय बढ़ रहा है, मतदान स्थलों पर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed