विधानसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित
जनमंच टुडे। देहरादून। उत्तराखण्ड विधान सभा मानसून सत्र का पहला दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई ।आज सुबह सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ,मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, हरीश धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, ममता राकेश और आदेश सिंह चौहान जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गए। बुधवार को सदन में अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत , वित्त विभाग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट पेश किया जा सकता है। छह सितंबर को प्रश्न काल होगा, जबकि आठ सितंबर को चर्चा के बाद अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा।
