केंद्र ने औद्योगिक विकास के लिए दी एक सौ चौसठ करोड़ रूपये की धनराशि

जनमंच टुडे डेस्क। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की केंद्रीय पोषित औद्योगिक विकास योजना को वर्ष 2028-29 तक बढ़ाने के लिये एक हजार एक सौ चौसठ करोड़ रूपये से ज्यादा की अतरिक्त धनराशि को मंजूरी दी है। यह अतरिक्त धनराशि केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने औद्योगिक विकास योजना, 2017 के तहत दी है। इस योजना को वर्ष 2017 में शुरू किया गया था और इसके लिये करीब एक सौ बत्तीस करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये थे। औद्योगिक विकास योजना के तहत उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों के निर्माण और उनके पर्याप्त विस्तार पर अधिकतम 5 वर्षों के लिए भवन और संयंत्र के बीमा पर 100 प्रतिशत बीमा राशि वापस की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed