पौड़ी के मुख्य कृषि अधिकारी पर गिरी गाज

जनमंच टुडे। देहरादून। पौड़ी के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के निलंबन के बाद पौड़ी के प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी को कृषि निदेशालय देहरादून से सम्बद्ध कर दिया गया है। विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त अधिकारियों के विस्तृत जांच के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जोशी ने कहा कि विकास योजनाओं और जनता के हित में किए जा रहे कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि बुधवार को कृषि मंत्री ने पौड़ी के कोटद्वार में तैनात कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद मुख्य कृषि अधिकारी ने राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय की विशेष बैठक बुलाई, जिसमें निलंबित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को भी बुलाया गया था। बैठक की जानकारी लगने के तुरन्त बाद कृषि मंत्री ने विभागीय सचिव और महानिदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसके बाद प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी को कृषि निदेशालय देहरादून से सम्बद्ध कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed