अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में बैठने के बजाये गांवों का भ्रमण करें

समाचार इंडिया। सतपुली। विकास खण्ड कल्जीखाल की बीडीसी बैठक में सदस्यों ने सदन पटल पर अपने, आप के क्षेत्रों की समस्याओं को रखा।  क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल की  बैठक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्व प्रथम पिछली कार्यावाही का वाचन एवं पुष्टि की गई।  सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने थनुल के ग्राम प्रधान कैप्टन नरेन्द्र सिंह नेगी  के आकस्मिक निधन शोक जताया और सदन ने उन्हें  श्रद्धांजलि दी। बैठक में क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि सरकार  जनहित में कई योजनाएं संचालित कर रही है लेकिन उन योजनाओं का सही प्रकार से प्रचार – प्रसार न होने से  जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में न बैठकर गांवों का भ्रमण करें और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें,ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल सके।साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें।  प्रमुख ने  खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को  अपने फील्ड कर्मचारियों से उनका 15 दिन का अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने को कहा ताकि आम जनता को इसका पता चल सके। उन्होंने फील्ड अधिकारियों , कर्मचारियों को कार्यालय में बैठने की तिथि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समय से निस्तारण कर खण्ड विकास अधिकारी को अवगत कराने को कहा।  विकास खण्ड़ के अन्तर्गत हुयी आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुयी सड़कों, पेयजल लाइन, विद्युत लाइन, रास्तों, आदि का कार्य करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। चिकित्सा/स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान दिउसा के द्वारा बताया गया कि एएनएम सेन्टर दिउसा स्टाफ की कमी है। अधिकारी द्वारा बताया गया कि सीएचओ गांव में लगातार जा रहे हैं, जिसका समय सारणी भी चस्पा कर दी जायेगी। जल संस्थान/जल निगम की चर्चा में अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम घण्ड़ियाल में कार्य प्रगति पर है, शेष कनेक्शन का कार्य जल संस्थान के द्वारा शीघ्र किया जायेगा। ग्राम प्रधान बड़खोलू ने कहा कि ग्राम रौंतेला में पेयजल टैंक नहीं है जोकि बनवाना बहुत जरूरी है। शिक्षा विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान पल्ली मल्ली द्वारा बताया गया कि जो स्कूल निस्प्रयोज्य है उसी में स्कूल चल रहा जिसको शिप्ट करना जरूरी है। जिलापूर्ति विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान बिलखेत के द्वारा बताया गया कि ग्राम बिलखेत में डीलर का चयन हो चुका है। विद्युत विभाग की चर्चा में ग्राम ओलना  द्वारा बताया गया कि एक साल पहले अनुसूचित जाति बस्ती में बिजली का पोल लगा था लेकिन 5 परिवारों को अभी तक कनेक्शन नहीं दिये गये है। जिस पर अधिकारी ने दो दिनों में कनेक्शन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण विभाग की चर्चा में ज्येष्ठ उप प्रमुख अनिल नेगी ने बताया गया कि मलाऊ से फल्दा एवं दलमोटा से सिलेथ पीपला बैण्ड मलाऊ सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed