मकान में गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत

जनमंच टुडे।गोपेश्वर। नंदानगर तहसील के सरपाणी में आकाशीय बिजली गिरने से देवर और भाभी की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे सरपाणी गांव में आकाशीय बिजली गिरी।इसके चलते महिला समेत 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। देर रात को ही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नंदानगर (घाट) चिकित्सालय में लाया गया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान सरपाणी गांव के प्रकाश (30) पुत्र दीवानी राम तथा हेमा देवी (32) पत्नी नरेंद्र के रूप में हुई हैं। इस दौरान मकान में करीब 12 लोग मौजूद थे। बिजली गिरने की घटना के दौरान दो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिवार के अन्य सदस्य इस घटना में बाल-बाल बच गए। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सरपाणी गांव के तालोरी तोक में निवास करते थे। दो भाइयों का परिवार इसी मकान में अलग-अलग रहता था। बताया जा रहा है कि मृतका हेमा देवी की 6 बेटियों के बाद एक बालक हुआ था। वह भी अभी 6 माह का है जबकि प्रकाश के दो बालक हैं। अब बच्चों के लालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *