अब तक 46 लाख 49 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुँचे चारधाम

जनमंच टुडे।देहरादून। मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है और चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 46 लाख 49 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारों धामों की यात्रा कर चुके हैं। केदारनाथ में अब तक 15 लाख 31, से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जबकि बदरीनाथ में 14 लाख 57 से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री 8 लाख 16 हजार से अधिक यात्री गंगोत्री, जबकि 6 लाख 73 हजार से अधिक यात्री यमुनोत्री पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब में भी 1 लाख 69 से अधिक भक्त अभी तक मत्था टेक चुके हैं। पर्यटनत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *