ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य में करें कर्मचारी

जनमंच टुडे।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामथ्र्य का पूरा उपयोग कर करें। सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में 01 सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की गई। कनिष्ठ सहायक के 39 और सहायक लेखाकार के 17 पदों पर चयन प्रक्रिया गतिमान है। परिवहन विभाग के अन्तर्गत सीधी भर्ती के विभिन्न पदो ंके लिए 147 पदों का अधियाचन आयोग के लिए भेजा गया है। उससे पुर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि निवेशकों की बैठक काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अब तक चालीस हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव उत्तराखंड को मिल चुके हैं और अधिक प्रस्ताव आने की संभावना है । हरिद्वार में  उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है, निवेशकों के सम्मेलन से पहले एक बड़ी राशि निवेश के रूप में पहले से उपलब्ध हो जाए और सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखेगी जो भी उद्योग यहां पर लगाया जाएं, वह उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां के संस्कृति को ध्यान में रखते हुए लगाया जाएं, ताकि उत्तराखंड के विकास के साथ-साथ लोगों को अधिक रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लागू होने वाले समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है इस पर विचार वर्ष चल रहा है पर जल्दी या अमल में लाया जाएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *