लोकसभ भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुटी

जनमंच टुडे। देहरादून। भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों के लिए विस्तारक घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए लोकसभा के विस्तारक की सूची जारी कर दी है। प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुंदन परिहार को बनाया गया है। वहीं टिहरी लोकसभा के लिए जगमोहन सिंह रावत को विस्तारक बनाया गया है। पौड़ी लोकसभा संसदीय सीट के लिए अजय टांक को विस्तारक बनाया गया है।  अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए दिनेश खुल्बे को विस्तारक की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल संसदीय क्षेत्र के लिए दिनेश आर्य को जिम्मेदारी दी गई है और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए राजेंद्र व्यास को विस्तार के जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *