आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में वृद्धि

समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में वृद्धि कर दी गई है। अब दैनिक भोजन के लिए छात्रों को 150 रुपये प्रतिदिन की धनराशि मिलेगी।  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विधायक में अध्ययनरत तमाम छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को  आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का विशेष ख्याल रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।   शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा है कि यह वृद्धि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु भोजन भत्ता मद में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *