सुन्ना, हलाई तल्ला मोटर मार्ग कार्य का शिलान्यास

जनमंच टुडे।एकेश्वर। ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ने आज सुन्ना, हलाई तल्ला मोटर मार्ग कार्य का शिलान्यास किया। मोटर मार्ग के शिलान्यास होने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। सड़क निर्माण होने से इन दोनों गांवों के ग्रामीणों को अब आवागमन में में सुविधा होने के साथ ही उबर खाबर रास्ते से छुटकारा मिल जायेगा।  इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य होने से दर्जनों परिवारों की आवागमन की समस्या समाप्त हो जाएगी।कुलदीप असवाल ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को काफी लाभ होगा। सड़क निर्माण की मांग बहुत पुरानी थी। अब जाकर पूरी हुई है। इस मौके पर बीडीओ धनपाल सिंह नेगी,  जिला पंचायत  नरेंद्र नेगी सांसद प्रतिनिधि बमोला प्रधान अमिता देवी, जगमोहन असवाल,  कन्हैया असवाल, भारत असवाल, भागचंद असवाल, विनोद असवाल, कुलदीप असवाल, अर्जुन असवाल ताजबर रावत पूर्ब प्रधान भुपेन्द्र रावत दीपक असवाल, भगत असवाल, रतन असवाल, पिंटू असवाल, विक्रम असवाल, कोमल असवाल, गुलशन असवाल, धर्मेंद् असवाल, प्रदीप असवाल, सुरजीत असवाल, सुनील असवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *