आग की चपेट में आकर 3 की मौत

जनमंच टुडे। हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र के कालाढूंगी रोड के एक टेंट हाउस के गोदाम में  भीषण आग लगने से गोदाम से सो रहे 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की वाहनों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।जानकारी के अनुसार दीपावली के रात करीब 12 बजे के   कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग  इतनी तेज थी कि उन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला । सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

 

आग से दुकान का सारा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हुआ है पूरे मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *