कम छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेजों का होगा एकीकरण

जनमंच टुडे।देहरादून। प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेजों का एकीकरण किया जाएगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री डाॅक्टर धन सिंह रावत ने प्रदेश में संचालित डायट संस्थानों की सेवा नियमावली को केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने डायट में तैनात शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजने के निर्देश दिए, ताकि स्कूलों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से हो सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभिन्न जिलों से कई विद्यालयों के एकीकरण के प्रस्ताव आये हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों के एकीकरण के दौरान सेवारत महिला और पुरूष संवर्ग के शिक्षकों से उनकी राय भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *