आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा।नैनीताल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज अल्मोड़ा जनपद भ्रमण पर पहुंची ,उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम अल्मोड़ा के सभागार में बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित आंगन बाड़ी कार्यकर्त्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 50 (पचास )आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 512 आंगन बाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अल्मोड़ा जिले में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के कुल 825 पदों के सापेक्ष कुल 562 नियुक्तियां की गईं। जिनमें 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 512 सहायिकाएं शामिल हैं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों का पद एक सेवाभाव और दायित्व का पद है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से पूरे मनोयोग के साथ अपने पद का दायित्व निर्वहन करने को कहा।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।  उन्होंने कहा कि आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाई गई है और पूरे प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया ऑन लाईन मोड पर आयोजित की गई। आंगन बाड़ी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने कहा किप्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकत्रियों की नियुक्ति कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों से ही संभव हुई हैं। उधर नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित कुल 323 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 177 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हल्द्वानी विकासखण्ड सभागार में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीमती आर्या ने कहा कि  पूरे प्रदेश में कुल 7052 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें से 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 6 हजार 330 सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *