प्रदेश में धान और मंडुवे की खरीद शुरू हुई

देहरादून। प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से धान और मंडुवे की खरीद की जाएगी। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इस संबंध में आयुक्त खाद्य और विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। धान और मंडुवे की खरीद 31 दिसंबर तक होगी। प्रमुख सचिव ने कहा, धान की खरीद के लिए गढ़वाल में 67 और कुमाऊं मंडल में 283 केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि मंडुवे की खरीद के लिए गढ़वाल में 120 और कुमाऊं के 275 केंद्रों बनाये गये हैं। प्रमुख सचिव ने कहा, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने और लक्ष्य के अनुरूप खरीद वाली संस्थाओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि इसमें लापरवाही या लक्ष्य के अनुरूप खरीद में योगदान न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निर्देश में कहा गया है कि सरकार ने धान कॉमन श्रेणी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का 2389 घोषित किया है। वहीं, मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4886 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *