जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन
जनमंच डेस्क। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के सांताक्रूज़ उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा निकितिन धीर, बहू और एक पोती है। पंकज धीक का जन्म 9 नवंबर, 1956 को पंजाब में हुआ। धीर फ़िल्मी पृष्ठभूमि से थे। उनके पिता, सी.एल. धीर, एक प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता थे। पंकज भी शुरुआत में निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय की ओर मोड़ दिया जब उन्हें 1983 की फ़िल्म सूखा में अपनी पहली भूमिका मिली।
