रैम्प पर बिखरी पहाड़ी परिधानों की छटा
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उत्तराखंड की संस्कृति व परिधानों को बढ़ावा देने के लिए मि उत्तराखंडी छौ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला अधिकारी पौडी, मेयर श्रीनगर व उपजिलाधिकारी नजर आए पहाड़ी परिधानों में नजर आई। स्थानीय संस्कृति, परंपरा, परिधान और अपनी मिट्टी की महक को प्रोत्साहन करने के के लिए बैकुंठ चतुर्दर्शी मेले में नगर निगम श्रीनगर ने पहली बार “मि उत्तराखंडी छौं” कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मेयर आरती भंडारी व उपजिलाधिकारी नुपूर वर्मा पहाड़ी परिधान में नजर आईं। साथ ही तहसीलदार सहित सभी पार्षदों, स्थानीय महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्ण भाग लेकर अपनी संस्कृति की अनोखी छटा बिखेरी।इस दौरान “स्वाणि नौनी, स्वाणु नौनु, द्वि झणां” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता परिणामों में स्वाणु नौनु (पुरुष वर्ग) में अभय, स्वाणि नौनी (महिला वर्ग) में सोनाली, द्वि झणां (युगल वर्ग) में रचित गर्ग एवं मारिषा पंवार, स्वाणि पार्षद वर्ग में कुo रश्मि, स्वाणु पार्षद वर्ग में शुभम प्रभाकर व स्वाणु निगम कर्मचारी वर्ग में संजय राणा को विजेता घोषित किया गया।
