जिलाधिकारी ने राज्यान्दोलनकारियों को सम्मानित किया
रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी दौरान शहीद आंदोलनकारियों अशोक कैशिव, यशोधर बेंजवाल एवं राय सिंह बांगरी को पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा “हम सब आज उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह अवसर उन सभी आंदोलनकारियों को नमन करने का है जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से यह राज्य अस्तित्व में आया। आज उत्तराखंड अपने विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है — जिलाधिकारी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद बाबा केदारनाथ जी की तपोभूमि होने के कारण धार्मिक पर्यटन का केंद्र है, और यह क्षेत्र राज्य की आर्थिक प्रगति में विशेष भूमिका निभा रहा है।
