एबीवीपी ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें ‘राष्ट्रीय अधिवेशन’ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों, सेवा तथा जनभागीदारी से जोड़कर देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा है। आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा ऊर्जा को नए अवसरों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार भी युवाओं को राष्ट्र शक्ति मानते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार के लिए कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र सिंह , एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज तिवारी , राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *