गुलदार के हमले में महिला की मौत

देहरादून। नैनीताल के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में रविवार  दोपहर को  तेंदुए के हमले में  एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।महिला की पहचान गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को तेंदुए ने हमला कर मार दिया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद वन विभाग की टीम भी घटना स्थल को रवाना हो गई है। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला को तेंदुए के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि वह घटना स्थल को रवाना हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *